खबर पक्की, 14 अप्रैल, रतलाम। अंहिसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 14 अप्रैल को शहर में पंरपरागत रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य चल समारोह भी निकाला गया, जिसमे बड़ी सख्या में संपूर्ण जैन समाज के धर्मावलंबी श्वेत एवं केसरिया वस्त्रों में शामिल हुए।
महावीर जैन युवा संघ के नेतृत्व में निकाले गए चल समारोह मैं त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की आवाज से आकाश गुंजायमान हो उठा। चल समारोह घांस बाजार, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनीचौक, लक्कड़पीठा होते हुए बाजना बस स्टैण्ड स्थित जैन स्कूल परिसर पर विसर्जित हुआ। चल समारोह में विशाल पांच धर्म-ध्वजा, इन्द्र ध्वजा, वैदीजी रथ, प्रभु महावीर स्वामीजी की प्रतिमा का रथ, घोड़े,भगवान की मनमोहक झांकिया, चंद्रवीर परिवार का बैंड, गाजे-बाजे, कलश लिए बालिकाएं, सफेद वस्त्रों में जैन समाज के पुरुष और महिलाएं केसरिया वस्त्र में शामिल हुए। चल समारोह सागोद रोड जैन स्कूल पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हुआ। वहाँ सकल जैन श्री संघ के बेनर तले प्रवचन हए। प्रवचन परम पूज्य गच्छाधीपती पूज्य आचार्य देव श्रीमद विजय रामचन्द्र सूरीश्वर जी के सुशिष्यरत्न पूज्य आचार्य देव श्रीमद विजय तपोरत्न सूरीश्वर जी के शिष्यरत्न प्रसिद् प्रवचनकार पूज्य मुनिराज श्री कल्याण रत्न विजय जी महाराज साहब आदि शिष्य एवं अगमोधारक सागरानन्द सूरीश्वर की सम्प्रदाय के परम पूज्य साध्वी अमितगुणा श्री जीकी सुशिष्या पुज्य साध्वीजी व अमिपूर्णा पुज्य साध्वी श्री जी अमीदर्शाश्री जी म.सा. के प्रवचन हुए।
चल समारोह और अन्य आयोजनों के अवसर पर संघ के संरक्षक हिम्मत कोठारी, चैतन्य काश्यप, संघ के संचालक ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, समाजसेवी महेन्द्र गादिया, झमक भरगट ,प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयन्त बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, ओम अग्रवाल, अभय पोरवाल,विप्लव जैन, गौरव मुणत व श्री संघो में आराधना भवन ट्रस्ट , गुजराती उपाश्रय, धर्मदास जैन मित्र मंडल, वर्धमान स्थानकवासी साधुमार्गी जैन संघ , खतरगच्छ श्री संघ , संघ तेरापंथ महासभा, हुक्मगच्छशान्त सुधर्म संघ समरथ सेवा ,सौभाग्य जैन मंडल , सज्जन मिल श्रीसंघ, दिगम्बरजैन श्री संघ , स्टेशन श्री संघ आदि उपस्थित रहे।
जैन स्कूल परिसर में संपूर्ण नवकार महामंत्र के आराधको का स्वामीवात्सल्य एंव बहुमान का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महेन्द्र गादिया ने किया।
