• Tue. Sep 22nd, 2026

स्वच्छता गीत-गायन प्रतियोगिता 17 अप्रेल को

BySurendra Jain

Apr 12, 2022

खबर पक्की: 12 अप्रैल रतलाम , स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के तहत रतलाम शहर स्वच्छता जागरुकता के लिए स्वरचित स्वच्छता गीत और इसके गायन की स्पर्धा का आयोजन आगामी 17 अप्रेल को कर रहा है। इस प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देश व उपायुक्त विकास सोलंकी के निर्देशन में आयोजित होने वाली गीत गायन प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए होगी। इस प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छ रतलाम, सुंदर रतलाम की थीम पर प्रतियोगियों को स्वरचित गीत का गायन गुलाब चक्कर उद्यान में 17 अप्रेल शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में करना होगा।
प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतियोगियों को नकद राशि के साथ ही शील्ड व प्रमाणपत्र भेंट किए जाएगे।
गीत गायन स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी 16 अप्रेल दोपहर 3 बजे तक व्हाटशाँप नम्बर 9229575956 पर अपना पंजीयन करा सकते है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!