• Tue. Sep 22nd, 2026

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा टीकाकरण जागरूकता के लिए स्कूलो का दौरा कर कार्यक्रम आयोजित किया

BySurendra Jain

Apr 12, 2022


खबर पक्की, 12 अप्रैल, रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण जागरूकता के लिए जावरा पब्लिक स्कूल में 12 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया एवं जिन बच्चों ने टीकाकरण करवा लिया उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जी उपस्थित रहे इस अवसर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,उसके पश्चात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन द्वारा स्वागत भाषण दिया गया साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बच्चो से जल्दी अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने हेतु आग्रह करते हुए कहा कि बच्चे जो सोच लेते है वो काम अवश्य होता है।
इसके पश्चात प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जी ने छात्र-छात्राओं को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करते  हुए  कहा कि आज वेक्सिन के लिए  भारत किसी अन्य देश पर निर्भर नही है  बल्कि अन्य देश आज भारत पर निर्भर है जो कि मोदी जी जैसे मजबूत नेतृत्व के कारण सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव  मूणत, जिला मंत्री शिवांग शर्मा, शुभम चौहान कोषाध्यक्ष सौरभ पगरिया, सहकोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, जिला सह पालिसी एवं रिसर्च प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज मण्डल अध्यक्ष, रितिक जोशी, राहुल रांका, चिराग असरानी, जयेश जजोरिया एवं भाजपा नेता राजेंद्र पाटीदार, प्रवीण पाटीदार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार द्वारा दी गयी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!