• Sat. Nov 7th, 2026

जिला अभिभाषक संघ रतलाम द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया

BySurendra Jain

Apr 10, 2022

खबर पक्की : 10 अप्रैल रतलाम, कार्यक्रम न्यायाधीशगण, उनके परिवारजन एवं अभिभाषकगण की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
आयोजन में रतलाम से स्थानांतरित होकर जा रहे न्यायाधीशगण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कपिल वर्मा, रेलवे मजिस्ट्रेट विजय चौहान तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजयसिंह को जिला अभिभाषक संघ रतलाम की ओर से जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी द्वारा स्वागत कर विदाई भी दी गई। आयोजन में महिला अभिभाषक श्रीमती अदिति दवेसर , श्रीमती प्रीति सोलंकी एवं सुश्री शिल्पा जोशी को अपने – अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में जिला अभिभाषक संघ की ओर से भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया
साथ ही जिन अभिभाषकगण के बच्चों ओमकार पिता अभय उपाध्याय , कृतज्ञा पिता राकेश शर्मा, हनुवीर पिता राकेश शर्मा, अंघा पिता विरेंद्र कुलकर्णी, महक पिता शकील शेख, नृपेंद्रसिंह पिता संजीव सिंह चौहान, ने अपनी – अपनी विधाओं में वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार एवं पदक प्राप्त किए उन्हें भी जिला अभिभाषक संघ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्मृति चिन्ह माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय् एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महोदय् द्वारा अपने कर कमलों से प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता, स्थानांतरित होकर गए न्यायाधीशगणों तथा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय शर्मा द्वारा संबोधित भी किया गया, समारोह में वरिष्ठ अभिभाषक प्रकाश मजावदिया चंद्र सिंह पवार सुभाष उपाध्याय सुरेंद्र शर्मा निर्मल कटारिया सुनील पारिख सुनील जैन अजय कांठेड़ सरवर अलीजैदी की आदि अभिभाषकगण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला अभिभाषक संघ के सचिव विकास पुरोहित द्वारा किया गया एवं अंत में आभार संघ के सह- सचिव योगेश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!