• Mon. Sep 21st, 2026

जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने पर एफआईआर की जाएगी, कलेक्टर प्रति सप्ताह करेंगे समीक्षा

BySurendra Jain

Apr 10, 2022

खबर पक्की, 10 अप्रैल, रतलाम। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, गुंडे, माफियाओं, सूदखोरों, ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई सख्ती के साथ जारी रहेगी। शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी, अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रविवार को जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, अभिषेक गहलोत, एसडीएम राजेश शुक्ला, एसडीएम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद, एसडीएम आलोट सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार गोपाल सोनी, श्रीमती अनीता चौकोटिया, एसएलआर एम.एस. बारस्कर आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि माफियाओं, गुंडों, सूदखोरी, अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की उनके द्वारा नियमित रूप से साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री, भू-अधिकार, आवास योजना, धारणाधिकार, स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की गई। विगत वर्षों में किए गए कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पाया कि जावरा, आलोट में ठीक कार्य किया परंतु पिपलोदा तहसील द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किया है।
कलेक्टर ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में सैलाना एसडीएम को भी निर्देशित किया कि सैलाना नगर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करें और सख्ती से हटाए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि यदि ग्राम प्रधान के कहने पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आबादी भूमि घोषित होने की प्रक्रिया पूर्ण किए बिना ही यदि भूमि के पट्टे आवंटित कर दिए हो तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एफ.आई.आर. की जाए।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का गांव-गांव में व्यापक प्रचार कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को हेल्थ सेक्टर में अग्रणी भूमिका एवं नेतृत्व करने के लिए निर्देशित किया।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!