खबर पक्की: 8 अप्रैल रतलाम, प्रधानमंत्री आवास आवंटन योजना में गड़बड़ी को लेकर पूर्व पार्षद सीमा टाक द्वारा निगम आयुक्त को पत्र लिखा गया है और भविष्य में कानून ए गड़बड़झाला होने का लिखा है। सम्मानीय आयुक्त,
नगर पालिक निगम,
रतलाम।
विषय:- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन।
महोदय,
विषयान्तर्गत सादर निवेदन है कि आवास आवंटन के सम्बंध में जानकारी मिल रही है कि 2200 आवेदक में से 400 आवेदको को आवास आवंटन किये जा रहे हैं। ज्ञात प्रक्रिया के अनुसार पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जा रही है। इसमें भी जो पहले 35 हजार रुपये जमा कर रहा है उसे पहले आवास मिलेगा तथा जो एक मुश्त 3 लाख 50 हजार जमा कर रहा है उसे भी वरियता में रखकर आवास दिये जाने का निश्चय किया जा रहा है, यदि यही नीति अपनाने का विचार है तो उचित नही है।
इस संबंध में निवेदन है कि आवेदन के समय की निर्धारित प्रक्रिया को परिवर्तित करना भविष्य मे कानूनी विवाद का कारण बनने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए आवेदकों की वरिष्ठता का सम्मान करना आवश्यक है।
प्रस्ताव है कि प्रशासन द्वारा 400 आवास आवंटन किये जाने हैं। इसलिए 400 आवेदको को निर्धारित राशि जमा कराने का सूचना पत्र निर्धारित तिथि तय करते हुवे जारी करना चाहिए। यदि सभी 400 आवेदक राशि जमा नही करते हैं तो शेष रहे आवासों के लिए उतनी संख्या में वरिष्ठता के क्रम में आवेदको को राशि जमा करने के लिए सूचना पत्र जारी करना चाहिए। यह प्रक्रिया 400 आवासों के आवंटन तक जारी रहनी चाहिए।यदि वरिष्ठता में कोई आवेदक आता है तो उससे एक मुश्त राशि लेकर आवास देने में कोई आपत्ति नही है।
इस संबंध में पुनः आग्रह है कि यह योजना माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम पर है औऱ उनका संकल्प है कि गरीबी के अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक इस योजना का लाभ मिले। अंत मे मेरी धारणा के अनुसार वरिष्ठता सूची का सम्मान किया जाना चाहिए। वरिष्ठता सूची का उल्लंघन कर किया गया आवंटन विवाद का कारण बन सकता है। legal issue बनने पर यथास्थिति के अतिरिक्त कुछ नही होगा और योजना अधर में रह सकती है।
भवदीय
श्रीमती सीमा टाक
पूर्व पार्षद वार्ड- 8
नगर निगम रतलाम

