• Sun. Sep 20th, 2026

रोटरी सेंट्रल का अहम प्रोजेक्ट माइक्रोफाइनेंस के अभी तक168 चेक का वितरण

BySurendra Jain

Mar 20, 2022

खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम l रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा अभी dg महेन्द्र मिश्रा ,ए जी अखिलेश गुप्ता, श्रीमती मिश्रा अध्यक्ष सुनील लुनिया सचिव कमलेश बुपक्या की उपस्तिथ में 5 चेक का और वितरण किया गया
उक्त जानकारी पूर्व अध्यक्ष व प्रोजेक्ट चेयरमैन महेन्द्र गादिया को चेयरमैन श्याम विन्चुलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना सन 2011 =12 में पी के जैन साब व मनीष चोरडिया के कार्यकाल में शुशील गोरेचा के सहयोग से प्रारंभ की गई थी इसमें पहले पांच हजार rs बिना ब्याज के स्वावलंबी बनाने के लिए दिए जाते रहे अब10000 दस हजार प्रति हितग्राही को बिना ब्याज के मासिक किस्तों पर प्रदान किये जा रहे है अभी तक संस्था ने 168 हितग्राहियों को लोन दिया आज कई लोग आत्मनिर्भर हो गए है ,कई ने अपने व्यवसाय को विस्तार रुप दिया यह योजना मंडल
3040 में पहली योजना रतलाम में ही है श्री गादिया ने डी जी श्री मिश्रा को प्रस्ताव दिया कि पूरे मण्डल में मॉडल के रुप मे यह योजना रखे ,इस योजना में कई पूर्व अध्यक्ष अवार्ड ला चुके है पिछले वर्षो में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता नेअपने कार्यकाल में सर्वाधिक
चेक दानदाता के सहयोग से प्रदान किये , महेन्द्र गादिया , अमित शाह मनीष तलेरा,के कार्यकाल में अवार्ड लेकर आए, अभी श्रेष्ठ कार्य के लिए श्याम विन्चुलकर को भी अवार्ड प्रदान किया गया l
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक डांगी, मनोहर जैन, शुशील गोरेचा पी के जैन मनीष चोरडिया विनोद मूणत राजेश जैन, यसवंत पावेचा राजेन्द्र गादिया धर्मेन्द्र ललवानी आदि उपस्तिथ थे।

error: Content is protected !!