• Sun. Sep 20th, 2026

निवेशकों का रतलाम निवेश क्षेत्र में आकर्षण बढ़ा, झील रेन वियर रतलाम में करेगी 250 करोड़ रूपए का निवेश, मुम्बई में विधायक चेतन्य काश्यप से प्रबंधकों की मुलाकात, विशेष निवेश क्षेत्र में 50 हेक्टर भूमि के आवंटन हेतु की चर्चा

BySurendra Jain

Mar 19, 2022

खबर पक्की, रतलाम 19 मार्च 2022। 8 लेन एक्सप्रेस हाई-वे के समीप रतलाम में विकसित होने वाले विशेष निवेश क्षेत्र के प्रति निवेशक आकर्षित हो रहे है। रेनकोट एवं ठण्ड के कपड़ों का प्रतिष्ठित ब्रांड झील रेन वियर रतलाम के विशेष निवेश क्षेत्र में 250 करोड़ रूपए का निवेश करेगा। इस प्रतिष्ठित ब्रांड ने रतलाम के निवेश क्षेत्र में अपनी इकाई स्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम से 50 हेक्टर भूमि देने की मांग की है। कंपनी के प्रबंधकों ने मुम्बई में विधायक चेतन्य काश्यप से उनके निज निवास पर प्लांट स्थापना को लेकर चर्चा की। श्री काश्यप ने उन्हें आश्वस्त किया कि भूमि आवंटन में सहयोग देंगे। वे जल्द ही रतलाम में इकाई आरंभ कर उत्पादन आरंभ करें।
झील रेन वियर के प्रबंधक रोहित त्रिवेदी, चिराग त्रिवेदी एवं विनोद जैन ने मुलाकात में विधायक श्री काश्यप को बताया कि कंपनी विभिन्न चरणों में 250 करोड़ रूपए का निवेश करेगी। प्रथम चरण में 100 करोड़ रूपए का निवेश होगा। इससे 6 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी अपनी इकाई में उत्पादन आरंभ करने से पूर्व स्थानीय लोगों को 3 माह का प्रशिक्षण देगी। जिसके तहत रेनकोट एवं ठण्ड से संबंधित कपड़ों को सीलने तथा वेल्डिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंपनी की वर्तमान में महाराष्ट्र भिवण्डी, वसई एवं डुंगरपुर में इकाईयां संचालित हो रही है। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम को रतलाम निवेश क्षेत्र में 50 हेक्टर भूमि आवंटन हेतु 14 मार्च को मांग पत्र दे दिया गया है। विधायक श्री काश्यप ने कंपनी प्रबंधकों के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि भूमि आवंटन में पूरा सहयोग करेंगे। कंपनी रतलाम में अपनी इकाई स्थापित कर उत्पादन आरंभ करें, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार सुअवसर प्राप्त हो सके।

error: Content is protected !!