• Wed. Aug 5th, 2026

रसगुल्ले की लड़ाई हारा ओडिशा, जीत गया बंगाल

BySurendra Jain

Nov 14, 2017

 

कोलकाता(एजेंसी)। रसगुल्ला, पूरे देश की पसंदीदा मिठाई। क्या आप जानते है रसगुल्ला को अपनी परंपरागत मिठाई बताने के लिए देश के दो राज्यों के बीच कानूनी जंग चल रही है। हालांकि इस जंग में अब बंगाल ने बाजी मार ली है। ओडिशा को हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल को अब रसगुल्ले के लिए भौगोलिक पहचान(जीआई) टैग मिल गया है।

खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्विट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने खुशी जताने के साथ ही इसे गर्व का विषय बताया। गौरतलब है कि रसगुल्ला पश्चिम बंगाल की फेमस मिठाई है और इस पर ओडिशा और बंगाल के बीच दो साल से कानूनी विवाद चल रहा था। बंगाल का दावा था कि रसगुल्ला का इजाद उनके राज्य से ही हुआ है और 1868 में मशहूर मिठाई निर्माता नवीन चंद्रदास ने इसे बनाया था। दूसरी तरफ ओडिशा सरकार का दावा है कि रसगुल्ला ओडिसा में 600 सालों से है और भगवान जगन्नाथ को इसका प्रसाद के रूप में भोग लगाया जाता रहा है।

You missed

error: Content is protected !!