खबर पक्की: 18 फरवरी, रतलाम, मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक की दौड़ में सबसे आगे चल रहे और लगभग फाइनल हो चुके पूर्व रतलाम एसपी सुधीर सक्सेना जो वर्तमान में केंद्र सरकार में केबिनेट सेक्रेट्री सिक्योरिटी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन द्वारा रतलाम की प्रेस जनता और स्वयं अपनी ओर से अग्रिम बधाई देने के लिए किए गए फोन पर कहने लगे अभी फाइनल कहां हुआ है आप बहुत एडवांस में बधाई दे रहे हो। साथ ही उन्होंने रतलाम की प्रेस जनता और शहर के हाल चाल के बारे में भी जानकारी ली। रतलाम में मेडिकल कॉलेज खुलने और दिल्ली मुंबई 8 लाइन , डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर आदि जिले के विकास की बात सुनकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यहां पर पदस्थ रहने के दौरान गुजारे गए समय को याद किया और जिले की जनता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

