खबर पक्की :18 फरवरी रतलाम, दैनिक भास्कर में छपी यह तस्वीर खबर पक्की की इस खबर के शीर्षक को सार्थक करती है। इस तस्वीर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अनुराग लोखंडे छोटे सब्जी वाला और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों और दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों से पैदा होने वाली ट्राफिक की समस्या को लेकर शिकायत करने नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के पास पहुंचे हैं और अपने कुछ साथियों के साथ शिकायत करते हुए ज्ञापन दे रहे हैं। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर कस्तूरबा नगर की गली नंबर 7 में निगम और जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद इनके स्वयं के मकान के आगे बरसों से सड़क पर किए गए 40 फीट अतिक्रमण जिस पर पार्किंग और बगीके का निर्माण किया गया था तोड़ा गया है। आए दिन एसपी और कलेक्टर के पास इस तरह के ज्ञापन देने वालों की हकीकत से भी इन अफसरों को रूबरू होना चाहिए।

