खबर पक्की: 16 फरवरी रतलाम, हाई कोर्ट की डबल बेंच के आदेश का पालन करवाने के लिए कस्तूरबा नगर गली नंबर 7 में अतिक्रमण तोड़ने के लिए पहुंची नगर निगम की जेसीबी और अमला। और आखिरकार 6 नोटिस देने के बाद जब किसी ने भी अतिक्रमण हटाने में रुचि नहीं ली तो मजबूरन नगर निगम का अमला कस्तूरबा नगर गली नंबर 7 में आज अतिक्रमण हटाने पहुंच ही गया। यह तो जिला भर में तोड़फोड़ करने वाला जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश का पालन करवाने में रुचि नहीं ले रहा था और नगर निगम नोटिस पर नोटिस दिए जा रहा था मीडिया में अनेकों बार खबरें छपने के बाद और हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता द्वारा कंटेंट लगाने की धमकी के बाद निगम प्रशासन और जिला प्रशासन को आखिरकार गली नंबर 7 में पहुंचना ही पड़ा अब देखते हैं प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करके पूरे लाइन का 40 फीट अतिक्रमण किस तरह हटाता है।

