• Sun. Sep 20th, 2026

मनीष देवड़ा ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

BySurendra Jain

Feb 15, 2022

खबर पक्की, 15 फरवरी, रतलाम । मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा अधिकृत 13वी ओपन स्टेट इंडियन कराते चैंपियनशिप 12 से 13 फरवरी 2022 का आयोजन छिंदवाड़ा जिले में ओलंपिक स्टेडियम के खेल विभाग के हाल में हुआ। आदिवासी विकास विभाग से अधिकृत कराते प्रशिक्षक, झाबुआ जिला कराते स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव और नेशनल रेफरी श्री दिनेश खराड़ी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बेतुल, बालाघाट, भोपाल, विदिशा, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, अलीराजपुर, मंडला, उज्जैन और जनजातीय कार्य विभाग के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अलग-अलग आयु वर्ग के विभिन्न वजन समूह मे आयोजित हुई। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि आगामी नेशनल इंडियन कराते प्रतियोगिता का आयोजन मई माह मे बैंगलोर मे आयोजित की जाने की संभावना है जिसमे राज्य स्तरीय मेडलिस्ट भाग लेने के लिए पात्र रहेंगे। इस प्रतियोगिता में रतलाम के मनीष देवड़ा ने +21 आयु वर्ग में -60 कि.लो. वजन में समूह में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीत कर रतलाम जिले का नाम रोशन किया। इस बड़ी उपलब्धि पर कॉच एवं परिवार ने मनीष को उसकी शानदार जीत के लिए बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!