• Mon. Sep 21st, 2026

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की संवेदनशीलता, रास्ते में पड़े घायल को अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल भर्ती कराया

BySurendra Jain

Feb 9, 2022

खबर पक्की, 9 फरवरी, रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई जब वे शासकीय बैठक लेने के लिए पिपलोदा जा रहे थे तो रास्ते में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति को देखकर तत्काल गाड़ी रुक वाई घायल की जान बचाने के लिए समय के दृष्टिगत कलेक्टर ने अपने वाहन में लोगों की मदद से घायल को सवार कराया और तत्काल सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया घटना 9 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है। जब कलेक्टर पिपलोदा जनपद पंचायत में शासकीय अमले की बैठक लेने जा रहे थे तब उन्होंने रास्ते में लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति को घायल पड़े सड़क पर देखा उसे तत्काल अपनी गाड़ी में ले जाकर अस्पताल भर्ती कराया उसके बाद कलेक्टर पिपलोदा रवाना हुए। सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर ने बताया कि घायल को रतलाम रेफर किया गया है। बताया कि घायल व्यक्ति सैलाना के पास भीलो की खेड़ी गांव का रहने वाला है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!