• Sat. Nov 7th, 2026

श्री परशुराम विहार योजना के साठ भूखंड की बीड खोली गई

BySurendra Jain

Feb 8, 2022

खबर पक्की, 8 फरवरी, रतलाम। रतलाम विकास प्राधिकरण की सैलाना रोड पर विकसित श्री परशुराम विहार के विभिन्न वर्गों के लिये 60 भूखंडों के क्रय हेतु बोलीदाताओं ने ऑनलाइन बोलियां प्रेषित कीं थी।
ज्ञातव्य है कि प्राधिकरण ने श्री परशुराम विहार योजना के साठ भूखंड के विक्रय हेतु एमपी ऑनलाइन द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की थी। 14 जनवरी से प्रारंभ की गई बोली आमंत्रण प्रक्रिया 31 जनवरी तक जारी रही एवं 7 फरवरी को अपरान्ह समस्त प्राप्त बोलियों की टेक्निकल एवं फाइनेंसियल बिड को खोला गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त बोलियों के संबंध में शीघ्र आगामी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री शुक्ला, कार्यपालन यंत्री जे.के. मीणा, सहायक यंत्री भावेश पाटिल, सम्पदा अधिकारी सुश्री पूजा भाटी, वरिष्ठ लिपिक राजेश उपाध्याय, नीता इसरानी, अंजली शर्मा सहित प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बोलीदाता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!