• Mon. Sep 21st, 2026

पूर्व में महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी का पति ही निकला चैन चोर

BySurendra Jain

Feb 9, 2022

खबर पक्की: 9 फरवरी रतलाम, महिला के गले से सोने की 30 ग्राम वजनी चेन काट कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई की। चंद घंटों में ही पुलिस के हाथ लुटेरे के गिरेबान पर पड़ गए और वह पुलिस के पकड़ में आ गया। टीम के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो बत्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व कॉलोनी निवासी श्रीमती कांता जैन मंगलवार को दोपहर में दर्शन के लिए काटजू नगर स्थित जैन मंदिर जा रही थी कि एक व्यक्ति करीब 3 तोला वजनी सोने की चेन को काट कर ले गया, जिसमें कुछ टुकड़ा महिला के हाथ में रह गया था। अनाज व्यापारी पुत्र विकास जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई की।

सूचना मिलने पर दो बत्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण परीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यम से पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी मनोज सालवी (40) पिता बंशीलाल सालवी निवासी प्रियदर्शनी नगर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी कम्पाउंडर का कार्य करता है और उनकी पत्नी भाजपा महिला मोर्चे की मीडिया प्रभारी थी फिलहाल महिला मोर्चा भंग है। मनोज सालवी दो पहिया वाहन क्रमांक mp43EB5053 खड़ी कर के आया था। और अपराध कर अपने वाहन से फरार हो गया।

आरोपी के कब्जे से चेन का टुकड़ा, कीमत करीब 75 हजार व दो पहिया वाहन जुपिटर क्रमांक mp43EB5053, पहने हुए कपड़े, कुल जब्त समान 125000 राशि आंकी गई है।

error: Content is protected !!