• Sat. Nov 7th, 2026

कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान निरंतर जारी

BySurendra Jain

Feb 4, 2022

खबर पक्की, 4 फरवरी, रतलाम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घर चलो घर घर चलो अभियान के अंतर्गत आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्राह्मणों के वास से कांग्रेस ब्लॉक 2 के अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय एवं क्षेत्रीय पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश पुरोहित द्वारा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया की उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत वार्ड के निवासियों द्वारा किया गया एवं कांग्रेस सदस्यता फॉर्म भरे गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया शांतिलाल वर्मा जेम्स चाको रजनीकांत व्यास ने आपने संबोधन में भाजपा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलता एवं निरंतर बढ़ती महंगाई की आवाज उठाने हेतु कार्यकर्ताओ से आव्हान किया। सभी पोलिंग बूथों पर शीघ्र ही मजबूत कमेटी का गठन करने का आह्वान किया गया। इसके पश्चात ब्राम्हणो के वास् से क्षेत्र की जनता से घर घर जनसंपर्क कर भाजपा की विफलता के बारे में बताया और नए सदस्य बनाएं गए।घर चलो घर घर चलो अभियान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, जेम्स चाको, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, सतीश पुरोहित, राकेश झालानी, सेवादल समन्वयक श्रीमती संगीता कांकरिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बग्गा शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय विजय सिंह चौहान, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, चंद्र प्रकाश पुरोहित साबिर हुसेन संजय छाजेड़, सुजीत उपाध्याय, जॉनी आरिफ संजय खंडकर विजय उपाध्याय प्रदीप राठौर एक्का बेलूत, नानासेठ सलीम टेलर यूसुफ भाई जसपाल बग्गा जितेंद्र हाड़ा मनोज खोईवाल दीपेश व्यास मकबूल कुरेशी, सोनू व्यास, सुरेश राठौड़, हस्मततुला भाई, नरसिंह राठौर, छोटू चावड़ा, इनायत भाई, हिम्मत जेथवार, दिलीप टांक, जितेंद्र मिर्ची, राशिद भाई, सचिन जैन, बच्चा खान, आरिफा कछवाय, ताज मंसूरी, हेमा व्यास, शिल्पा सिसोदिया, रश्मि सिंह विजय पंड्या लाला प्रकाश पेंटर आदि उपस्तिथ थे।

error: Content is protected !!