• Mon. Sep 21st, 2026

व्यापारी का परिचित ही निकला लूट का आरोपी

BySurendra Jain

Feb 4, 2022

खबर पक्की: 4 फरवरी रतलाम, रतलाम के करमदी रोड पर सर्राफा व्यापारी से हुई लाखों रुपए की लूट के मामले में रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। सर्राफा व्यापारी प्रियेश शर्मा से 31 जनवरी की रात लूट करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड व्यापारी का परिचित यशवंत शर्मा ही निकला है। माणक चौक थाना पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 7 लाख 68 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त दो कार और मोटरसाइकिल सहित हथियार भी जप्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुखबिर तंत्र की सूचना और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर वारदात का खुलासा किया है। 31 जनवरी की रात सर्राफा व्यापारी प्रियेश शर्मा धार से अपना काम निपटा कर कार से वापस अपने घर रतलाम लौट रहे थे तभी करमदी रोड पर दो कारों से आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में उन्हें रोककर कार के शीशे तोड़े और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा है उनमें आठ आरोपी का पुलिस रिकॉर्ड है और अपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

error: Content is protected !!