• Sun. Sep 20th, 2026

भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस रहेगा अपराधियों के खिलाफ मुहिम सतत जारी रहेगी: नवागत एसपी

BySurendra Jain

Feb 1, 2022

खबर पक्की: 1 फरवरी रतलाम, भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी अगर महकमे में कहीं भी कोई ऐसी शिकायत आती है तो गंभीरता से तुरंत कार्रवाई की जाएगी आदतन और गंभीर अपराधियों के खिलाफ हमारी मुहिम जारी रहेगी जिले की जनता से आग्रह है कि वह अपराधों की रोकथाम में सहयोग प्रदान करें और जहां कहीं अपराध होता दिखाई दे तुरंत मेरे नंबर7049100454 पर या संबंधित थाने के किसी भी अधिकारी को सूचित करें उक्त उद्गार नवागत एसपी अभिषेक तिवारी ने आज प्रेस के सामने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि रतलाम जिला मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है और मैं जिले की समस्याओं से वाकिफ हो कर जिले के कानून और व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा उन्होंने कहा कि मेरे पूर्व एसपी ने बताया कि रतलाम जिले के लोग बहुत अच्छे सेवाभावी और सहयोगी किस्म के हैं तो मैं समझता हूं कि हर चुनौती और समस्या से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि विवेचना के स्तर को और ऊपर उठाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों में अपराधियों को सजा हो सके शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी सख्त कदम उठाया जाएगा।

error: Content is protected !!