खबर पक्की, 2 फरवरी, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट को बिन्दुवार देश के सामने सरल भाषा मे वर्चुअल संबोधन के माध्यम से रखा। श्री मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा स्थानीय विधायक सभागृह में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बजट को जीरो बताने वाले विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट के विस्तृत स्वरूप को देखने और समझने के बाद बजट को जीरो बताने वालों की बोलती बंद हो गई है।
किसानों को न्युनतम समर्थन मूल्य को लेकर भ्रमित किया गया जबकि इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा रिकार्ड खरीदी की गई। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप मे देढ़ लाख करोड़ की राशि मिलने का अनुमान है। 68 हजार किसानों के खातों मे सरकार द्वारा किसान सम्मान नीधि के रूप मे सीधे राशि पहुंचाई जाने वाली है। किसानों को अपनी खेती में सुविधा प्राप्त हो इसके लिए खेतों मे सोलर पैनल लगाने की दिशा मे काम किया जा रहा है। खाद्य तेल तथा दालों के मामले मे देश को आत्मनिर्भर बनना है इस दिशा मे भी सरकार काम कर रही है। मोटे अनाजों के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जय जवान-जय किसान के मंत्र ने हमे ताकत प्रदान की। ऑर्गेनिक फार्मिंग पर भी सरकार द्वारा जोर दिया जायेगा। ऑर्गेनिक खेती दुनिया के बाजार मे जाने का एक रास्ता है। किसानों का बोझ कम करना हमारे प्राथमिक लक्ष्यों मे से एक लक्ष्य है। गांव को ऑप्टिकल फाइबर से कनेक्ट किया जा रहा है। गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने का भी हमने लक्ष्य रखा है।
प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर ढाई हजार वर्ग किलोमीटर का होगा। हमने ये लक्ष्य भी रखा है कि देश का छोटा किसान मजबूत हो। किसान ड्रोन अब किसानों का नया साथी बनेगा। बजट मे बुंदेलखंड के किसानों के लिए 44 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा।
श्री मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि सरकार युवाओं के सपने अच्छी तरह समझती है। स्टार्टअप से युवाओं के सपने साकार रूप लेंगे। एमएसएमई सेक्टर मे देढ़ करोड़ नौकरीया सुरक्षित होगी। एमएसएमई सेक्टर को मजबुत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। गति शक्ति योजना को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार देशभर मे 50 हजार किलोमीटर हाईवे इस वित्तीय वर्ष मे बनाने की दिशा मे भी कार्यरत है। हाईवे से नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमने नौ करोड़ ग्रामीण घरों मे नल के माध्यम से जल पहुंचाने का काम किया है। और इस वर्ष 4 करोड़ घरों मे नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है।
श्री मोदी ने कहा कि पहले गरीबो का राजनैतिक उपयोग करके उन्हे भूला दिया जाता था लेकिन हमने गरीबो की सुध ली। सात साल में हमने 3 करोड़ गरीबो को अपना घर उपलब्ध करवाया और इस वर्ष चार करोड़ मकान प्रधानमंत्री आवास के तहत् गरीबो को दिये जाने का लक्ष्य है। जब गरीब को अपना घर मिल जाता है तो वह लखपति बन जाता है। मोबाईल मैन्युफैक्चरिंग मे भारत ग्लोबल सेंटर बनकर उभरा है। इस वर्ष 5जी सुविधा प्रारंभ हो जायेगी। 5जी कनेक्टिविटी डिजिटल के क्षेत्र मे नया आयाम प्रदान करेगी। डाक घरों को इस वर्ष हम डिजिटल सेवायें उपलब्ध करवा देंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को डिफेंस उपकरण निर्माण मे आत्मनिर्भर बनाने का है। हजारो करोड़ के डिफेंस उपकरण हमारे देश मे बनेगे। सरकार डिजीटल करेंसी लांच करेगी। ऑनलाइन पेमेंट रिस्क फ्री होगा। हमारा लक्ष्य देश को ऑनलाइन गेमिंग का हब बनानें का है। ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर इस वित्तीय वर्ष मे तीन लाख करोंड़ खर्च करने का हमने लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा सहित पार्टी के सभी अपेक्षित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें।

