• Sun. Sep 20th, 2026

वायरल वीडियो मुझे ब्लैकमेल और बदनाम करने की साजिश मैंने आज तक कुछ गलत नहीं किया: डॉ पाटनी

BySurendra Jain

Feb 1, 2022

खबर पक्की :1 फरवरी रतलाम, रतलाम जिले में डॉक्टर राजेश पाटनी एक सेवाभावी डॉक्टर के रूप में जाना पहचाना नाम है। स्वास्थ्य शिविर में अपनी निशुल्क सेवाएं देना और अपने मरीजों का अनावश्यक जांच ना करवाते हुए कम खर्च में अच्छा इलाज करना उनकी विशेषता है यही कारण है कि उनके क्लीनिक पर सुबह 8:00 बजे से लगने वाली भीड़ का सिलसिला रात 11:00 बजे तक चलता रहता है। लेखक भी उनको 25, 26 साल से जानता है और उनके बारे में कोई गलत बात आज तक सुनने में नहीं आई यही कारण है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर जब मैंने डॉक्टर पाटनी से संपर्क किया और वीडियो की सच्चाई पूछी तो उन्होंने बताया कि जावरा की रहने वाली एक लड़की इलाज हेतु उनके पास आई थी। उन्होंने इलाज हेतु परीक्षण करने के लिए उससे बीमारी के बारे में पूछताछ की और चेकअप किया उसके साथ दो लड़के और थे जो बाहर ही बैठे थे। चेकअप करने के बाद ट्रीटमेंट लिखा और लड़की बाहर गई लड़की बाहर जाने के साथ ही उन दोनों लड़कों के साथ फिर अंदर आ गई और दोनों लड़के और वह लड़की चिल्ला चोट करने लगे कि तुमने इलाज में इतनी देर क्यों लगाई तुमने इसके साथ गलत किया और तुम्हें माफी मांगना पड़ेगी उस वक्त चिल्ला चोट के कारण परिवार के लोग और सारा स्टाफ इकट्ठा हो गया सब ने लड़की को कहा कि अगर तुम्हारे साथ गलत हुआ है तो तुम जाकर पुलिस को रिपोर्ट लिखा दो और सब कैमरे लगे हुए चेक करवा दो। इस पर लड़की और उसके दोनों साथियों ने सब को बाहर निकाल दिया और मुझ पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया मेरे द्वारा कुछ गलत ना करने के बावजूद मैंने लड़की को हाथ जोड़ते हुए कहा कि अगर आपको ऐसा लगता है कि मैंने आपके साथ गलत किया है तो मैं आपसे माफी मांगता हूं और यह कहते हुए मैंने लड़की के पैर छूते हुए माफी मांगी पैर छूकर जैसे ही मैं उठा लड़की और उसके दोनों साथियों ने मेरे पर हाथ उठाया और मारपीट की। उक्त घटना का उन्होंने हिडन कैमरे से वीडियो बनाया यह घटना 19 जनवरी की है। इस घटना के बाद अगले दिन अपने आप को पत्रकार बताने वाला एक लड़का मेरे पास आया और वीडियो बता कर पैसे की मांग की और कहा कि नहीं तो मैं यह वीडियो वायरल कर दूंगा मैंने कहा कि जब मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मैं किस बात के पैसे दूं। लेकिन लगता है कि वह लड़की और उसके दोनों साथी साजिश के तहत मुझसे इलाज कराने के बहाने आए थे और इसी की आड़ में उन्होंने उक्त वीडियो का निर्माण कर मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश की जब के घटना वाले दिन दो बत्ती थाने से पुलिस भी आई थी और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के सारे फुटेज चेक किए थे और ऐसा कुछ नहीं पाया था। अब उनका एकमात्र उद्देश्य ब्लैकमेलिंग करना था या किसी और के इशारे पर वह काम कर रहे थे यह तो वही बता सकते हैं किंतु इतना जरूर कह सकता हूं कि मैंने अपने जीवन में आज तक किसी के साथ इस तरह की गंदी हरकत नहीं की है यहां तक कि मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रतलाम शाखा को ऐसे ब्लैक मेलिंग करने वाले लोगों से डॉक्टरों को बचाने के लिए डॉक्टर पार्टनर के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और सख्त पुलिस कार्रवाई के लिए नवागत एसपी या थाना स्टेशन रोड पर पहल करना चाहिए।

error: Content is protected !!