खबर पक्की, 1 फरवरी, रतलाम। लाइसेंस अथॉरिटी तथा उप संचालक कृषि द्वारा जिले के सैलाना विकासखंड के मैसर्स विजय कृषि सेवा केन्द्र बांसवाडा रोड सरवन की फर्म का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सैलाना द्वारा उक्त फर्म से उर्वरक निर्माता कृष्णा फासकेम लि. निर्मित एसएसपी का नमूना लेकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला सागर भेजा गया था। परिक्षण में नमूना अमानक स्तर का पाए जाने तथा निर्माता कम्पनी एवं विक्रेता द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने के कारण उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 31 में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लाइसेंस निरस्त किया गया है।
