• Sun. Sep 20th, 2026

तत्कालीन मंत्री हिम्मत कोठारी ने भी आइस फैक्ट्री की शासकीय जमीन को खरीद बिक्री पर रोक के लिए कलेक्टर को लिखा था पत्र

BySurendra Jain

Jan 28, 2022

खबर पक्की: 28 जनवरी रतलाम, खबर पक्की द्वारा की जा रही खोजबीन में ज्ञात हुआ है कि रतलाम आइस फैक्ट्री के संबंध में तत्कालीन वन एवं परिवहन मंत्री हिम्मत कोठारी द्वारा भी 23 मई 2007 को कलेक्टर रतलाम को पत्र लिखकर यह बताया था कि एडवोकेट प्रकाश चंद मजावदिया द्वारा सूचना के अधिकार में उक्त आइस फैक्ट्री की जमीन के संबंध में मांगी गई जानकारी पर कलेक्टर रतलाम द्वारा अवगत कराया गया था कि उक्त पट्टा उनके यहां रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है लेकिन परिवहन मंत्री ने लिखा है कि प्रकरण में उन्हें अवगत कराया गया है कि यह भूमि शासकीय है और यह भी कि उक्त भूमि के नामांतरण एवं भू अधिकार में अनेक अनियमितताएं हुई है अतः उक्त भूमि की खरीद बिक्री पर रोक लगाने का कलेक्टर को उन्होंने पत्र लिखा और यह भी कि इस संबंध में सब रजिस्टार और रजिस्ट्रार को को भी लिखित रूप में अवगत कराया जाए। उक्त पत्र की कॉपी सभी पाठकों के लिए यहां नीचे दी जा रही है। आगे इस मामले में और भी खुलासे किए जाएंगे

error: Content is protected !!