• Thu. Nov 5th, 2026

गुंडों की रंगदारी नहीं चलने दी जाएगी प्लाट पर कब्जे की जनसुनवाई में शिकायत करें समय सीमा में होगा निराकरण कलेक्टर ने की अपील

BySurendra Jain

Jan 28, 2022

खबर पक्की, 28 जनवरी, रतलाम। नगरीय क्षेत्रों में जो लोग अपनी जीवन भर की कमाई से प्लाट खरीदे हैं और उनके प्लाट पर असामाजिक तत्वों या गुंडों तत्वों द्वारा कब्जा किया गया है या मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है या इस प्रकार की अन्य रंगदारी की जा रही है तो अब उनकी रंगदारी नहीं चलेगी जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पीड़ित व्यक्तियों से जनसुनवाई में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और समय सीमा में उनका निराकरण किया जाएगा बशर्ते मामला न्यायालय में नहीं चल रहा हो कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने रंगदारी , गुंडा तत्वों से पीड़ित व्यक्तियों से अपील की है कि वे प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अपना आवेदन लेकर आएं उनकी शिकायत पर त्वरित एक्शन ली जाएगी निश्चित समय सीमा में निराकरण कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि प्रायः इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि प्लाट पर गुंडा तत्वों द्वारा कब्जा कर लिया गया है अथवा रंगदारी की जाकर मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है ऐसे मामलों में अब प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!