खबर पक्की, 14 जनवरी, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ ने जिला एवं सत्र न्यायधीश को जारी किए पत्र में मांग की है कि करुणा के बढ़ते मरीजों को देखते हुए भौतिक उपस्थिति बंद कर साक्ष्य प्रकरण को आगे बढ़ाने की मांग की है अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभय शर्मा सचिव विकास पुरोहित ने बताया कि वर्तमान मे रतलाम जिले में भी दिन प्रतिदिन कोविड पॉजिटिव मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और जिला न्यायालय में पूर्व मे पंचम अपर सत्र न्यायालय के कर्मचारी पॉजिटिव आये है और आज जे. एम.एफ.सी. न्यायालय एवं तृतीय अपर सत्र न्यायालय के कर्मचारी भी कोविड पॉजिटिव आये है जो कर्मचारी पॉजिटिव आये है उनके द्वारा नियमित कार्य किया जा रहा था ऐसा अंदेशा है कि न्यायालय मे अभिभाषक एवं अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव के संबंध से अछु नही है ऐसी परिस्थिती अभिभाषक संघ के सदस्यों में बीमारी के फैलाव को लेकर भय व्याप्त है।जिला सत्र न्यायाधीश से पत्र के माध्यम से मांग की है कि अधिनस्थ सम्मानिय न्यायाधीश महोदय द्वारा भौतिक साक्ष्य के लिये दबाव डाला जा रहा है इसकारण अभिभाषक संघ माननीय से निवेदन करता है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुये अधिनस्थ समस्त न्यायाधीशगणो को निर्देशित करने की कृपा करे की 15 दिवस की अवधि तक भौतिक उपस्थिति बंद कर साक्ष्य के प्रकरण आगे बढाये साथ ही आपराधिक प्रकरणो मे आरोपीगण को उपस्थिति से छुट देकर मात्र अर्जेंट मामले की सुनवाई वर्चुअल किये जाने का आदेश प्रदान य ) करे । यही विनय है । न्यायालयो में नियत साक्ष्य की पेशी निरस्त कर मात्र अर्जेन्ट मामलो की वचुअल सुनवाई की जाए।

