• Sun. Sep 20th, 2026

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर, एसपी ने किया शहर का निरीक्षण, दुकानदार द्वारा मास्क नहीं पहनने पर 7 दुकाने 48 घंटे के लिए की बंद

BySurendra Jain

Jan 13, 2022

खबर पक्की, 13 जनवरी, रतलाम। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एसडीएम अभिषेक गहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान आदि अधिकारियों के साथ शहर में निरीक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा मित्र निवास रोड राजपूत बोर्डिंग अलकापुरी शहर सराय धान मंडी इत्यादि क्षेत्रों में भ्रमण करके मास्क नहीं पहनने के विरुद्ध कार्यवाही की गई। दुकानदार के मास्क नहीं पहनने पर शहर में 7 दुकाने 48 घंटे के लिए बंद की गई दुकानदारों के विरुद्ध धारा 188 मै प्रकरण दर्ज किए गए दुकानों पर दो दो हजार रुपए जुर्माना किया गया। इसके अलावा राहगीरों के निरीक्षण में भी मास्क नहीं पहने जाने पर नगर निगम टीम द्वारा 200 रुपए स्पाट फाइन किया गया। मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!