• Sat. Nov 7th, 2026

प्रशासन की टीम पहुंची दुकान -प्रतिष्ठानों पर, 15 से 18 वर्ष के युवाओं का वैक्सीनेशन किया, एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई

BySurendra Jain

Jan 15, 2022

खबर पक्की, 15 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में 15 से 18 वर्ष के युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रतलाम शहर में शनिवार को प्रशासन की टीम दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंची। यहां काम करने वाले लोगों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। बगैर वैक्सीनेशन के युवक पाए जाने पर दो बत्ती स्थित मासूमा प्रतिष्ठान को सील किया गया।
एसडीएम रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले एवं प्रशासन की टीम ने दो बत्ती, प्रताप नगर, शेरानीपुरा, हाट की चौकी, पावर हाउस रोड एवं अन्य क्षेत्रों में दुकान में प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन की जानकारी ली। खासतौर से गैरेज पर काम करने वाले इस आयु वर्ग के युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर टीम काफी सक्रिय रही। एसडीएम श्री गहलोत ने बताया कि विभिन्न प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे युवाओं को टीम के साथ चल रही है, मोबाइल वैक्सीनेशन टीम द्वारा मौके पर ही टीका लगाया गया। इस दौरान लगभग 60 युवाओं को वैक्सीनेट किया गया।
भ्रमण के दौरान टीम ने समस्त प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर मौजूद प्रतिष्ठान संचालकों को समझाईश दी कि 15 से 18 वर्ष के जो भी युवा हैं उनका वैक्सीनेशन हो। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों पर बिना वैक्सीनेशन के इस आयु वर्ग के युवा पाए जाते हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!