खबर पक्की : 4 जनवरी, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे के आग्रह पर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हस्तक्षेप से कलेक्टर द्वारा 2000 वर्ग फिट से छोटे कृषि भूखंडों की रजिस्ट्री पर लगाई गई रोक को समाप्त करने के आदेश आज जिला पंजीयक के पास पहुंच गए हैं। जिला पंजीयक श्री नायडू ने आज बताया कि हां आदेश प्राप्त हो गए हैं और छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री प्रारंभ कर दी गई है लेकिन जिन भूखंडों पर कलेक्टर द्वारा अवैध कॉलोनी के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है उसकी सूची हमारे द्वारा कलेक्टर से प्राप्त कर उनकी रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। बकौल जिला पंजीयक बाकी आम जनता को इस आदेश से 99% राहत प्राप्त हो जाएगी।
