• Mon. Sep 21st, 2026

स्टार्टर में विस्फोट होने से ग्रामीण की मौत, बताते हैं कि डायनामाइट टोटे में हुए विस्फोट से हुई मौत

BySurendra Jain

Jan 4, 2022

खबर पक्की : 4 जनवरी रतलाम, रतलाम ग्रामीण निवासी लाला पिता निर्भय सिंह रत्तागढ़ खेड़ा सुबह मोटर चालू करने गया स्टार्टर में टोटे लगे हुए थे। उससे विस्फोट हुआ तो यह हादसा हुआ यह हादसा होने का कारण अवैध तरीके से बिक रहे डायनामाइट है जो कि किसी ने उसके स्टार्टर के पास जमीन में लगा दिया था। जिसके कारण सुबह जब लाला ने मोटर चालू करी तो मोटर चालू करते से एक बम धमाके के रूप में यह विस्फोट हुआ और लाला की मौत हो गई। युवा आदिवासी नेता किशन सिंगार ने बताया कि शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह अवैध डायनामाइट बिकते हैं जिससे असामाजिक तत्व खरीद कर इनका इस तरह उपयोग कर लोगों की जान ले लेते हैं जो एक प्रकार से हत्या है। प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों पर ध्यान नहीं देगा तो ऐसे हादसे और भी होते रहेंगे प्रशासन और पुलिस को इसकी जांच कर अवैध रूप से डायनामाइट भेजने वाले और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

error: Content is protected !!