खबर पक्की, 5 जनवरी, रतलाम। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के निर्देशन में मालवा अंचल में रतलाम संघ द्वारा शीतकालीन समता संस्कार शिविर महिला मंडल संरक्षिका पुष्पा बर्डीया, मालवा अंचल पाठशाला प्रभारी पूजा मुणत, महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पिरोदिया, के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में 5 वर्ष से युवावर्ग तक के करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। यह आठ दिवसीय शिविर 24 दिसंबर से शुरू हुआ। जिसका समापन 31 दिसंबर को हुआ। इस शिविर में अध्यापकों द्वारा बच्चों को एक्टिविटी के माध्यम से ज्ञान ध्यान सिखाया गया ।
उदार मना दानदाताओं, महिला मंडल , बहू मंडल आदि द्वारा शिविर के दौरान प्रभावना वितरित की गई। समापन अवसर पर मध्यप्रदेश अंचल से महामंत्री कमल पिरोदिया, संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गादिया ओर मालवा आंचल उपाध्यक्ष सोनू मूणत ओर समता युवा संघ के अध्यक्ष नीलेश मूणत सचिव अभिषेक रांका बहुमंडल की सचिव सपना मूणत बालिका मंडल अध्यक्ष इशिता मूणत सचिव इशिता चोपड़ा द्वारा मध्य प्रदेश अंचल की ओर से प्रतिभाशाली बच्चों को पारितोषित प्रदान किए गए। इस शिविर में ललित कटारिया ओर पंकज कटारिया का विशेष रुप से व समता महिला मंडल मंत्री जूली पिरोदिया एवं मध्य प्रदेश पाठशाला संयोजक पंकज कटारिया का बहुत योगदान रहा।
मालवा अंचल शिविर प्रभारी शिल्पा लोढा बहुमान किया गया। संचालन वर्षा पिरोदिया सुधा बोहरा व सोनुजी ने किया।

