• Sun. Sep 20th, 2026

हेरिटेज यात्रा के एक दिन पहले ही हेरिटेज बग्गीखाना की डाट की छत को तोड़ा

BySurendra Jain

Jan 2, 2022

खबर पक्की: 2 जनवरी रतलाम, एक तरफ जिला प्रशासन आज हेरिटेज यात्रा निकाल रहा है जिससे प्राचीन विरासत पर लोगों का ध्यान आकर्षित हो और वे उसके बारे में जाने। किंतु वही रतलाम राज महल का हिस्सा रहे प्राचीन बग्गीखाना जिसमें राजा महाराजाओं की बग्गिया खड़ी रहती थी की डाट की छत को पड़ोस में मकान बनाने वाले ने बगैर किसी से पूछे तोड़ डाला। इस ऐतिहासिक व प्राचीन इमारत मैं नगर निगम भी बगैर किसी देखभाल के पूछताछ के धड़ल्ले से निर्माण अनुमति जारी कर रहा है। जब आप अपने हेरिटेज को संभाल नहीं सकते तो फिर ऐसी यात्राओं का क्या औचित्य।

error: Content is protected !!