खबर पक्की : 1 जनवरी रतलाम, नया साल की शुरुआत रतलाम के लिए बुरी खबर लेकर आया 31 दिसंबर 2021 को कटारिया वायर को श्रमिकों और मालिकों की हठधर्मिता के चलते हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है बताया जा रहा है कि इसमें 146 स्थाई श्रमिक थे और 350 से 400 के लगभग ठेकेदारी श्रमिक थे। पहले से ही बेरोजगारों की भरमार है और एक और उद्योग बंद होने से 500 परिवार और बेरोजगार हो गए। श्रम विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हां उद्योग ने बंद होने का पत्र दे दिया है और 31 दिसंबर को उद्योग बंद कर दिया गया है।
