• Sat. Sep 19th, 2026

पुलिस थाने के नजदीक मानसिक रूप से कमजोर युवक की पिटाई

BySurendra Jain

Dec 2, 2021

खबर पक्की, 2 दिसंबर, रतलाम। शहर के स्टेशन रोड थाना से करीब सौ मीटर दूर एक युवक के साथ स्कूटी पर आए दो युवकों द्वारा लात-घुसों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसकी पिटाई की जा रही है, वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो दो दिन पुराना बताया जाता है। पुलिस के अनुसार वीडियो संज्ञान में आया है। मारपीट करने वालों का पता नहीं चला है, उनकी तलाश की जा रही है।
स्टेशन रोड पर गल्र्स कालेज के सामने वाले मार्ग पर वायरल वीडियो में मानसिक रूप से कमजोर युवक को स्कूटी से आए दो युवक मारते हुए दिख रहे है। स्कूटर चालक उसे स्कूटर से रोड डिवाइडर की दीवार पर दबाने का प्रयास भी कर रहा है। कुछ देर बाद स्कूटर पीछे लेने पर उसके साथ एक युवक मारपीट करने हुए दिखता है।
वहीं कुछ समय बाद स्कूटर चालक स्कूटर खड़ा करता है और वह भी पिटाई करने लगता है। उसके साथ लात-घूसों व हाथों से सिर पर मारपीट की जाती है। करीब 42 संकेड के वीडियो में दोनों युवक उसे बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाने से कुछ दूर हुए घटनाक्रम की पुलिस को किसी ने सूचना भी नहीं दी और न ही राहगीरों ने पिटाई करने वाले को रोका। स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया है। उसे दिखवाया जा रहा है। मारपीट करने वालों की पहचान नहीं हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!