• Thu. Sep 17th, 2026

पत्रकार इलेवन ने टॉस जीता पुलिस इलेवन ने मैच

BySurendra Jain

Nov 28, 2021

खबर पक्की : 28 नवंबर रतलाम, पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के मध्य रविवार सुबह पुलिस लाइन मैदान पर रोमांचक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के तरफ से एडिशनल एसपी इंद्रजीत सिंह बाकरवाल और प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के मध्य हुवे टॉस में सिक्का सौरभ कोठारी ने उछाला और टॉस प्रेस क्लब के लिये सुरेंद्र जैन ने जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही और जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिर गए लेकिन मिडिल ऑर्डर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में स्कोर को सम्मानजनक 75 रन तक पहुंचा दिया प्रदीप नागौरा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए। रोमांचक और संघर्ष से भरे मैच में पत्रकार इलेवन द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन इलेवन ने 5 विकेट खोकर जीत हासिल की मैच की समाप्ति उपरांत विजेता टीम को ट्राफी दी गई वहीं सभी खिलाडियों को एसपी गौरव तिवारी ने मेडल दिए।

पत्रकार इलेवन की ओर से प्रदीप नागौरा, किशोर जोशी, यश शर्मा,हिम्मत, दिव्यराज,विनोद वाधवा, यशवंत, कुलदीप माहेश्वरी, के. के. शर्मा, समीर खान, सिंकदर,हिमांशु ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रशासन की और से एसपी गौरव तिवारी ने अच्छी कप्तानी व अच्छी फील्डिंग का प्रदर्शन किया कैलाश, पवन, जीवन, धर्मेन्द्र, निवेश, शुभम परमार, हिमांशु, थामस, लोकेश जोशी, योगेन्द्र ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान एसपी गौरव तिवारी, पत्रकार सुरेन्द्र जैन ने अपनी कांमेट्री से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया वहीं दर्शको को भी आनंदित किया। इस दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल, तहसीलदार गोपाल सोनी, प्रेस क्लब सचिव मुकेश गोस्वामी, उपाध्यक्ष अमित निगम, राजू केलवा, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी,नीरज शुक्ला, मुबारिक शैरानी,नीरज बरमेचा, विवेक चौधरी, रमेश सोनी, स्वदेश शर्मा, शाहिद मीर, हेमंत भट्ट आदी मौजूद थे।

error: Content is protected !!