खबर पक्की, 28 नवंबर, रतलाम/बाजना। इंदौर जिले के पातालपानी में 4 दिसंबर को टंट्या मामा की जयंती मनाई जाएगी जिसके लिए रतलाम जिले के बाजना आदिवासी क्षेत्र से 29 दिसंबर सोमवार को प्रात गौरव यात्रा रथ के रूप में प्रारंभ होगी जो कि बाजना, शिवगढ़, सैलाना, रतलाम, झाबुआ होती हुई 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।
बाजना से 29 सितंबर को प्रारंभ होने वाली कलश के लिए कलेक्टर, एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा में व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से की जावे, पार्किंग व्यवस्था के साथ पानी तथा अन्य व्यवस्था लोगों के लिए की जाए वही यात्रा में बसों में लोगों को व्यवस्थित तरीके से भेजा जाए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे। जिला प्रशासन ने बाजना पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एडिशनल एसपी श्री इंद्रजीत बकरवाल, एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर, एसडीओपी दिलीप कुमार बाजना पहुंचे। इस दौरान सैलाना तहसीलदार बीएस ठाकुर, थाना प्रभारी आर एस बर्डे जनपद सीईओ वीके गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव बालचंद देवदा, के साथ भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

