खबर पक्की, रतलाम दिनांक 25 नवंबर 2021 । रतलाम जिले में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में टीम द्वारा निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है । इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि दिनांक 6 नवंबर को रतलाम शहर के सीएचएल जैन दिवाकर अस्पताल रतलाम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सीएचएल अस्पताल में एक भी रेजीडेंट चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया । इस संबंध में विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए संस्था का नर्सिंग होम एक्ट ( म. प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं ( रजिर्स्टीकरण तथा अनुज्ञापन ) पंजीयन निरस्त किया गया है ।
