खबर पक्की: 24 नवंबर रतलाम, रबी की फसलो कि बोवनी के लिए जिले के किसानो को बिना परेशानी के पर्याप्त मात्रा मे रासायनिक खाद की आपूर्ति व्यवस्थित हो इसके लिए ओवरड्यू किसानों को भी खाद मिलना चाहिए ताकि उनको बाजार से ऊंचे भावों में खाद खरीदना ना पड़े।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक जैन चौटाला ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया की जिले के ओवरड्यू किसानों तथा छोटे किसानो को भी खाद आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए समिति स्तर पर नगद विक्रय कि व्यवस्था की जाए ।
चौटाला ने कहा कि विकासखंड स्तर पर और विपण विक्रय केंद्र बनाकर किसानों को पावती या जरूरी दस्तावेज के आधार पर नगद खाद उपलब्ध कराया जा रहा है वह दायरा बढा कर साख समिति स्तर पर किया जाय ।
वर्तमान मे जो नगद विक्रय केंद्र है वे गांव से काफी दुर होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है।
चौटाला ने बताया कि जिले के कई गांवों के किसानों द्वारा यह सूचना मिल रही है की समितियों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन ओवरड्यु किसानों को बाजार से महंगे भाव में खाद खरीद कर परिवहन करके गांव में लाना पड़ रहा है इसलिए वह काफी महंगा पड़ता है यदि प्रशासन उक्त व्यवस्था है करता है तो किसानों को अपने गांव के नजदीकी केंद्रों से नगद में खाद उपलब्ध हो जाएगा और वह आसानी से बोवनी कर सकेगा।

