• Thu. Sep 17th, 2026

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

BySurendra Jain

Nov 25, 2021

खबर पक्की, रतलाम 25 नवम्बर 2021। विधायक चेतन्य काश्यप ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूनम पटवा का स्वागत किया। श्रीमती पटवा ने अपनी नियुक्ति पर विधायक चेतन्य काश्यप के प्रति आभार जताया। श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि महिला मोर्चा की आने वाले दिनों में अहम भूमिका रहेगी। पद के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाह कर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने इस मौके पर महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी के रीति-नीति का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश सहसंयोजक अनिता कटारिया, संतोष शर्मा, मंजु पांचाल, अनिता कटारा, अनिता पाहुजा, सपना दुबे, सीमा अग्रवाल, दिव्या चंदन शर्मा, ललिता पंवार आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!