• Fri. Sep 18th, 2026

लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर लहसुन एवं प्याज नीलामी का मुहूर्त

BySurendra Jain

Nov 9, 2021

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। लाभ पंचमी के शुभ अवसर पर आज थोक लहसुन एवं प्याज मंडी में नीलामी कार्य का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में हुआ इस अवसर पर सर्वप्रथम मंडी व्यापारी भाइयों, तुलावटी भाइयों, हेमल भाइयों एवं मंडी प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से कांटे वाले बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई उसके बाद कंठी वाले हनुमान जी मंदिर पर पूजा अर्चना कर आरती मंडी सचिव मान सिंह जी मुनिया, वरिष्ठ व्यापारी मोहनलाल जी मुरली वाला संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष निलेश बाफना , प्रकाश जाधव, पंकज जैन, गोपाल माली, रविंद्र पाटीदार ,मंडी प्रभारी राजेंद्र जी व्यास आदि द्वारा आरती उतारी गई। उसके बाद प्रात: 10:30 बजे लहसुन नीलामी का मुहूर्त किया गया कृषक घनश्याम जगदीश जी खेतलपुर वाले की लहसुन शुभ मुहूर्त में फर्म मोहन कमलीवाला के प्रदीप शर्मा ने 18693 के भाव में खरीदा उसके बाद प्याज नीलामी का शुभ मुहूर्त हुआ जिसमें कृषक सोहनलाल कैलाशचंद्र दंतोडिया का प्याज फर्म वीर तेजाजी ट्रेडर्स के श्री नारायण स्वामी जी ने लिया। इस अवसर पर मंडी प्रशासन एवं व्यापारी संघ ने सभी को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की .

You missed

error: Content is protected !!