खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। विश्व विनाशकारी कोरोना संक्रमण महामारी व संपूर्ण शारिरिक व्याधियों से मुक्ति का मार्ग योग आयुर्वेद से हीं संभव है वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर घर-परिवार समाज एकत्व भाव लिए जगह-जगह योग कक्षाएं संचालित हो यह अति महत्वपूर्ण हों गया है इसी उद्देश्य से रतलाम नगर की ह्रदय स्थली श्री कालिका माता का आशीर्वाद लिए सांस्कृतिक योग कला मंच उद्यान पर नियमित योग कक्षा संचालित की जा रही हैं व भारत सरकार रतलाम जिला प्रशासन का हर-संभव पूर्ण सहयोग कर दो गज की दूरी अपना माक्स हैं जरूरी के साथ नगर वासियों से स्वास्थ्य आग्रह कर वैक्सीनेशन टीकाकरण महाअभियान जन-जन को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है आज दिप मिलन सम्मान समारोह में वरिष्ठ योग गुरु चंदनमल घोटा आयुर्वेद विशेषज्ञ मोहनलाल पिरोदिया योग एक्यूप्रेशर योग ताली विशेषज्ञ प्रदीप लोढ़ा पूर्व वार्ड पार्षद रणजीत सिंह परिहार का श्रीफल शाल पुष्पमाला से सम्मानित किया गया व समस्त योग साधकों ने प्रकृति पर्यावरण समक्ष स्वल्पाहार कर शुभकामनाएं प्रेषित की आयोजन को सफल सम्पादन अनिल बरमेचा सुरेन्द्र लालवानी डॉ पवन मजावदिया अनिल टांक विक्रम राजावत विशाल चौहान श्रीमती संगीता लालवानी द्वारा मधुवन खुश्बू देता है, आने वाला पल जाने वाला है हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो पल यह भी जाने वाला है सुमधुर गीत प्रस्तुत कर शक्ति संबल मिला अन्य भाइयों बहनों का विशेष योगदान रहा वहीं परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज जी द्वारा समस्त राष्ट्र वासियों को योग संदेश विशाल कुमार वर्मा पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रतलाम म.प्र.पश्चिम द्वारा दिया गया व जन-जन को योग आयुर्वेद स्वदेशी प्रकृति पर्यावरण अपनाएं देश बचाएं वैक्सीनेशन टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई श्रीमती विमलेश वर्मा महिला पतंजलि योग समिति राजेश चांदवानी पतंजलि भारत स्वाभिमान सह जिला प्रभारी रतलाम म.प्र.पश्चिम विशेष तौर पर उपस्थित रहें योग महिला प्रतिनिधी मंडल द्वारा श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण स्थित गरीब असहायों को खाद्य वस्तुएं वितरित की गई कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल बरमेचा व आभार शैलेन्द्र सिंह बापू ने किया।

