खबर पक्की: 23 अक्टूबर रतलाम, द्वारका रेजिडेंसी के मामले में खबर वायरल हो रही है कि उनकी रेट पिटिशन हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है, लेकिन दरअसल तथ्य यह है कि द्वारका रेजिडेंसी ने अपनी रिट रिपीटेशन को वापस ले लिया है और कोर्ट ने उनको fresh writ petition लगाने की स्वतंत्रता देते हुए उस पिटिशन को dismiss कर दिया है। अब द्वारका रेजिडेंसी द्वारा सीधे डिवीजन बेंच में संशोधन के साथ रिट पिटिशन पेश की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने भी इस मसले को अपनी नाक का बाल बनाते हुए मामले में केविएट दायर की है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते में जल्द ही कोर्ट की डीबी बेंच दोनों पक्षों को सुनते हुए जल्द ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच कर फैसला देंगी और दूध का दूध पानी का पानी करेंगी।

