खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। मण्डी व्यापारी युवा संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता को सकल अनाज दलहन तिलहन महासंघ का जिला अध्यक्ष बनने पर दी ग्रेन एण्ड सिड्स मर्चेंट के अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर,रतलाम मण्डी व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद जैन (लाला),पुर्व मण्डी व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन,महासंघ प्रदेश प्रवक्ता नितेश गोधा,बडऩगर ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष विजय मेहता,नामली व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष श्रेणीक जैन, संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी व्यापारी युवा संघ अध्यक्ष निलेश बाफना एवं वरीष्ठ व्यापारीगण की गरिमामय उपस्थिति मे दिलिप मेहता के महासंघ जिलाध्यक्ष बनने पर युवा साथीयो एवं वरीष्ठ व्यापारी साथियो द्वारा अभिनंदन कर शुभकामनायें प्रेषित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र चतर ने व्यापारी एकता पर जोर देते कहां की आने वाला समय चुनौतियों का है उसका सामना हमें सामूहिक रूप से करना पड़ेगा। इस अवसर पर महासंघ जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता मैं कहां की मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि व्यापारी एकता को कायम रखने में भरसक प्रयास करूंगा। इस अवसर पर महासंघ प्रदेश प्रवक्ता नितेश गोधा, ने कहा कि महासंघ मंडी व्यापार जगत की आने वाली समस्याओं को निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर रहे रहेगा। कार्यक्रम का संचालन पंकज चोपड़ा ने किया एवं आभार प्रदर्शन हितेश मेहता में किया।

