• Tue. Sep 15th, 2026

पाईप गोदाम में भीषण आगजनी

BySurendra Jain

Oct 14, 2021

खबर पक्की, 14 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मोहन नगर विरिया खेड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे प्लास्टिक के पाइप गोदाम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों में हड़कंप मच गया। पास में पेट्रोल पंप भी लगा हुआ है, आग पेट्रोल पंप तक पहुंचती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कर्मचारी उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। आग पर एक घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। अब तक रतलाम नगर निगम की 3 दमकल, इप्का फैक्टी की तीन दमकल, जावरा, बाजना और आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल बुलाई गई है। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झाड़िया ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दमकल के माध्यम से आग पर पानी फेंका गया। एसपी गौरव तिवारी, नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को आग बुझाने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। भारी भीड़ होने के कारण आसपास के मार्गों पर यातायात रोका गया है।

error: Content is protected !!