• Sun. Nov 1st, 2026

अवैध शराब तथा 250 कि.ग्रा. लहान

BySurendra Jain

Oct 2, 2021

खबर पक्की, 2 अक्टूबर, रतलाम। रतलाम सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवम. सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.सी. बारोड़ के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सैलाना प्रभारी पुष्पराजसिंह द्वारा 2 अक्टूबर को गस्त के दौरान ग्राम सरवन थाना सरवन क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी जीवन पिता ओंकार मेड़ा निवासी सासर से 12 पाव प्लेन मदिरा, प्रभु पिता रमा मेड़ा से 10 ली हाथ भट्टी मदिरा व 200 कि.ग्रा. लहन, तुलसीबाई पति नानूराम मेड़ा से 8 ली हाथ भ_ी मदिरा व 50 कि.ग्रा. लहन जप्त कर म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण कायम किया। प्रकरण में कुल मदिरा 18 ली हाथ भ_ी व 12 प्लेन मदिरा, 250 कि.ग्रा. लहान की अनुमानित कीमत 6940 रुपए है। उक्त कार्यवाहीं मे आबकारी, आरक्षक रामचरण पवार प्रकाश डामोर का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!