• Wed. Sep 16th, 2026

55 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा परिवहन करते पकड़ा

BySurendra Jain

Oct 1, 2021

खबर पक्की, 1 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार आबकारी सहायक आयुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल. माँडरे के नेतृत्व में आबकारी वृत्त रतलाम स प्रभारी द्वारा 29 सितम्बर रात्रि को रतलाम शिवगढ़ मार्ग पर जामड़ नदी के पुल के निकट 1 हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल रूक्क 43 रूत्र 0501 पर पति-पत्नी को 55 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा परिवहन करते पकड़ा गया।
आरोपी शिवगढ़ मार्ग स्थित ग्राम बद्दापुरा से अवैध हाथ भट्टी कच्ची मदिरा लेकर रतलाम आ रहे थे जहाँ बीच रास्ते मे आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) का प्रकरण पंजीबद्घ किया जाकर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में आरक्षक विक्टोरिया बोरासी और सैनिक शंकरलाल भूरिया और नरेन्द्र भाटी का योगदान रहा। जप्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत 51000 रुपये है।
35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं मदिरा बनाने के उपकरण जब्त
सहायक आबकारी आयुक्त रतलाम श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल. मांडरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन, विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 30 सितम्बर को वृत्त परगना में ग्राम झरखेड़ी थाना बिलपांक में शंकर के निवास से चालू हाथ भट्टी से 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं मदिरा बनाने के उपकरण तथा मुकेश पिता गोवर्धन के कब्जे से 15 लिटर हाथ भट्टी ज़ब्त कर 02 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) च के तहत प्रभारी चेतन वैद द्वारा कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं उपकरण का अनुमानित मूल्य 9000/- है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!