खबर पक्की :1 अक्टूबर नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने आज गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया और प्राकृतिक गैस की कीमत में 62 फीसदी का इजाफा किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार केंद्र ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने के बाद उठाया है। बता दें कि प्राकृतिक गैस से उर्वरक का निर्माण होता है, पावर प्लांट संचालित किए जाए हैं और इसे सीएनजी में भी बदला जाता है। इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और उर्वरकों की कीमत में भी तेजी आने के आसार हैं।
