• Sat. Oct 31st, 2026

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सैलाना क्षेत्र भ्रमण कर वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Sep 27, 2021

खबर पक्की, 27 सितंबर, रतलाम। वैक्सीनेशन महा अभियान 27 सितंबर संपूर्ण रतलाम जिले में नियोजित ढंग से संचालित किया गया। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने वैक्सीनेशन कार्य निरीक्षण के लिए सोमवार को सैलाना क्षेत्र का भ्रमण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी थे।
कलेक्टर पुरुषोत्तम ने सैलाना बालक हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मौजूद स्टाफ से चर्चा की, सेंटर पर लक्ष अनुरूप शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका था। इसके बाद कुमावत धर्मशाला में वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। यहां बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के साथ ही रोड पर आने-जाने वाले वाहनों में मौजूद यात्रियों को भी चेक किया जा रहा था, उनसे पूछा जा रहा था कि वैक्सीनेशन हुआ अथवा नहीं और जिनका नहीं हुआ उनको तत्काल वैक्सीनेट किया जा रहा था। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम आडवानिया पंचायत भवन में संचालित वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भी प्रथम डोज वैक्सीनेशन लगभग पूरा किया जा चुका है। गांव में 1040 व्यक्तियों को प्रथम डोज लगाए जा चुका है। अभी 44 व्यक्ति बाकी है। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन दल को निर्देश दिए कि जो भी छूटे व्यक्ति है उनके घर पहुंचकर पता करो और मिल जाने पर वैक्सीनेट कराओ। इस दौरान सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर भी उपस्थित थी। कलेक्टर द्वारा अंदरूनी क्षेत्र में स्थित गांव भामट के उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया गया। गांव वालों से चर्चा की, वैक्सीनेशन के बारे में पूछताछ की, वैक्सीनेशन टीम से भी जानकारी प्राप्त की।
धोलावाड़ डेम का निरीक्षण
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सोमवार शाम धोलावाड़ डेम पहुंचे और जलभराव का निरीक्षण किया। डेम पर पर्यटन गतिविधियों के विकास की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत कलेक्टर ने कहा कि शीघ्र ही डैम पर रोमांचक एवं एडवेंचरस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!