• Mon. Nov 2nd, 2026

संगीत एवं फिल्म निर्देशक फिल्म निर्माता one man army हरीश दर्शन शर्मा फेस आफ एमपी से सम्मानित

BySurendra Jain

Sep 19, 2021

खबर पक्की: भोपाल,18 सितम्बर रतलाम शहर के प्रख्यात युवा फिल्म और संगीत निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा को फेस आफ एमपी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड,भोपाल के मानस भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। अलग अलग क्षेत्रों की छ: अन्य हस्तियों को भी फेस आफ एमपी अवार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर रानी अवन्ती बाई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज रानी अवन्ती बाई लोधी का भी शुभारंभ किया गया।
डीजी सिनेमास मीडीया एण्ड इन्टरटेनमेन्ट ग्र्रुप मुंबई द्वारा आयोजित इस समारोह में हरीश दर्शन शर्मा के अलावा टीवी सीरीयलों की चर्चित अभिनेत्री एश्वर्या राज भाकुनी ,फिल्म प्रोड्यूसर एवं राइटर राजाराम पाटीदार,लाइन प्रोड्यूसर सैयद जोहेब अली,शिविका सिंह माडल,वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी,समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव और शासकीय अधिकारी लोकेश लिहोरे को भी फेस आफ एमपी अवार्ड प्रदान किया गया।
अवार्ड समारोह में प्रदेश के अनेक गणमान्य जन विशेष रुप से उपस्थित थे। समारोह के दौरान निर्माता निर्देशक महेन्द्र सिंह लोधी द्वारा निर्मित वेब सीरीज रानी अवन्ती बाई लोधी का शुभारंभ भी किया गया। इस वेबसीरीज की संगीत निर्देशन हरीश दर्शन शर्मा ने किया है। अवार्ड समारोह में प्रीतम सिंह जी लोधी (ग्वालियर), ज्योति सिंह नेत्री ( ललितपुर ) अनुपमा सिंह ( केंद्रीय भंडारण निगम , सदस्य) रामगोपाल राजपुत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

अवार्ड समारोह के बाद रानी अवन्ती बाई लोधी वेबसीरीज से जुडे सभी कलाकारों और फेस आफ एमपी अवार्ड पाने वाले व्यक्तियों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा श्री भारती ने अपने निवास पर बुला कर विशेष मुलाकात की। उमा भारती ने रानी अवन्ती बाई लोधी के जीवन पर बनाई जा रही वेब सीरीज की प्रशंसा करते हुए सीरीज के निर्माता महेन्द्र सिंह लोधी का अभिनन्दन किया।

You missed

error: Content is protected !!