• Wed. Nov 4th, 2026

अवैध खनिज परिवहन में ट्रैक्टर जप्त

BySurendra Jain

Sep 8, 2021

खबर पक्की, 8 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। सैलाना में 8 सितंबर को निरीक्षक श्री चिड़ार द्वारा कार्रवाई करते हुए पिपलोदा फंटे पर एक ट्रैक्टर पकड़ा जिसमें अवैध बालू रेत परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 43 एसी 08873 को जप्त करके सैलाना पुलिस थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

error: Content is protected !!