• Wed. Nov 4th, 2026

दबिश कार्यवाही में अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

Sep 7, 2021

खबर पक्की, 7 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.सी. बारोड के नेतृत्व में आबकारी विभाग की दबिश कार्यवाही में अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 7 सितम्बर को वृत सैलाना के बाजना थाना के ग्राम पीपलीपाड में रमेश पिता गहजिंग से 10 लीटर हाथ भट्टी व 100 किग्रा लहान, शांतु पिता गोतम से 8 लीटर हाथ भट्टी व 100 किग्रा लहान, मुन्ना पिता लालू से 09 लीटर हाथ भट्टी, मांगू पिता रमेश निवासी लालपुरा से 12 लीटर हाथ भट्टी व 100 किग्रा लहान, गोतम पिता बाडिया से 15 लीटर हाथ भट्टी व 100 किग्रा लहान सैंपल लेकर नष्ट की। इस प्रकार दबिश में 05 प्रकरणों में कुल मदिरा 54 लीटर हाथ भट्टी व 400 किग्रा लहान जब्त किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 30400 रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी वृत्त सैलाना प्रभारी पुष्पराजसिंह द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए है। दबिश कार्यवाही में प्रकाश डामोर, रामचरण पवार, भावना, बनसिंह अहरे, नरेंद्र भाटी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!